{"_id":"5e6e6bcf8ebc3ea4b11c3b45","slug":"accident-of-tractor-and-truck-on-near-birawad-village-one-died-and-two-are-injured-jhjhar-news-rtk546993494","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावडं गांव के पास ट्राले और ट्रैक्टर की टककर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरावडं गांव के पास ट्राले और ट्रैक्टर की टककर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
accident of tractor and truck on near birawad village one died and two are injured
- फोटो : Jhjhar
सांपला रोड पर रविवार की सुबह गिरावड़ गांव के पास एक ट्राले और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को ट्राले के नीचे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां पर पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार करती रही। अब शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले के पुराबाल्याण गांव निवासी इमानतयाज पुत्र शमशेर, ट्रैक्टर चालक नूर हसन व शाकिद, आस मोहम्मद, नूर मोहम्मद के साथ बहादुरगढ़ से गिरावड़ गांव के एक ईंट भट्ठे पर ईंट लेने के लिए आ रहे थे। जब वे गिरावड़ गांव के पास पहुंचे तो एक ट्राले के साथ ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर में इमानतयाज की मौके पर मौत हो गई। जबकि नूर हसन व शाकिद घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
दो हिस्सों में बटा ट्रैक्टर
टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर बीच से टूट कर दो हिस्सों में बट गया। जबकि युवक का शव करीब डेढ़ घंटे तक ट्राले के टायरों के नीचे फंसा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव को ट्राले के नीचे से निकलवाया और अस्पताल भेजा।
मृतक के परिजन फिलहाल तक झज्जर नहीं पहुंचे हैं। इसकी वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - राकेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, झज्जर।