फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accident in Jhajjar: Bike lost balance, two died after being hit by truck

Accident in Jhajjar: बाइक का बिगड़ा संतुलन, पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

Mon, 27 May 2024 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 08:04 PM IST
सार

मातनहेल-झाड़ली मार्ग पर घटना घटी है। एक युवक बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठा था। संतुलन खोने से बाइक गिर गई और दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Accident in Jhajjar: Bike lost balance, two died after being hit by truck
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र में मातनहेल-झाड़ली मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों की बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें लगी।

विज्ञापन


एंबुलेंस की सहायता से उन्हें नागरिक अस्पताल मातनहेल में ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया गया। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान भिवानी के बादलवाला गांव निवासी 23 वर्षीय रवि और करनाल के कछुआ गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है। रवि झाड़ली क्षेत्र में दवाई सप्लायर का काम करता था और अविवाहित था। वह अपने भाई बंटी के साथ झाड़ली में रहता था। वहीं राजेश झाड़ली में मजदूरी का काम करता था।


पुलिस ने भिवानी के बादलवाला गांव निवासी बंटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। बंटी ने बताया कि उसका भाई रवि गत दिवस गांव गोच्छी में अपने मामा के घर गया हुआ था और वह सुबह लगभग पौने दस बजे बाइक पर सवार होकर झाड़ली के लिए आ रहा था। नौगांव से पहले राजेश निवासी कछुआ ने उससे लिफ्ट मांगी।

दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर झाड़ली जा रहे थे कि मातनहेल-झाड़ली मार्ग पर बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed