फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accident, hotel owner died, accident, jhajjar

सड़क हादसे में होटल मालिक और दोस्त की मौत

Mon, 08 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 08 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident, hotel owner died, accident, jhajjar
दुर्घटना - फोटो : bureau
बीती रात को झज्जर-दादरी मार्ग पर गांव जहाजगढ़ के पास कैंटर की चपेट में आने से स्कूटर सवार होटल मालिक व उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही शुरू की गई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जहाजगढ़ निवासी राकेश (45) छूछकवास मार्ग पर होटल चलाता है कि और राकेश व उसका दोस्त कर्मबीर (30) बीती रात को अपनी स्कूटर सवार होकर घर से होटल से पर जा रहा था और वह जहाजगढ़ से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने स्कूटर को चपेट में ले लिया और होटल मालिक राकेश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल कर्मबीर को बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई एमएस रेफर कर दिया। कर्मबीर ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव जहाजगढ़ के पास कैंटर की चपेट में आने से होटल मालिक व साथी की मौत होने की सूचना मिली थी। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी गई हैं। पुलिस ने राकेश के शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं कर्मबीर के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई एमएस में करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई।
सुरेंद्र आईओ बेरी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed