फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accident, bus, car

ट्रैवलर बस की चपेट में आने से कार सवार की मौत

Sun, 21 Jul 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
accident, bus, car
---फोटो 3 : हरविंदर की क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Bahadurgarh
गांव टांडाहेड़ी के पास शुक्रवार रात को ट्रैवलर बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान लाइनपार के 22 फुटा रोड निवासी हरविंदर (32) के रूप में हुई है। हरविंदर दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की रात को वह मांडोठी की ओर से बहादुरगढ़ आ रहा था। जब टांडाहेड़ी गांव से निकला तो एक ट्रैवलर बस के साथ कार की सीधी टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही हरविंदर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को सड़क के बीच से हटाया और शव को नागरिक अस्पताल ले गई। शनिवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान अस्पताल परिसर में हरविंदर के काफी साथी कर्मचारी मौजूद रहे। हरविंदर रात को कहां गया था ये स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि ड्यूूटी के बाद कुछ साथियों को छोड़कर वह वापस घर लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, सदर थाने से मामले के जांच अधिकारी सत्यनारायण ने कहा कि गति के कारण हादसा हुआ होगा। आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed