{"_id":"657209a7e6d339a93b0c0526","slug":"academy-operator-accused-of-threatening-to-kill-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4093-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एकेडमी संचालक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एकेडमी संचालक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Thu, 07 Dec 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 निवासी उर्मिला ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में वीरेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेल एकेडमी खोल रखी है। अब इस एकेडमी की आड़ में वह हमारे घर पर भी कब्जा करना चाहता है। इसी वजह से आए दिन झगड़े करता है। 05 नवंबर को वह व्यक्ति हमारे घर आया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम लोग यहां नहीं रहोगे। उसने गालियां देनी शुरू कर दी। हमने 112 पर पर कॉल की तो पुलिस के समझाने पर वह चला गया। 18 नवंबर को आया तो हमने उसके आगे हाथ जोड़ दिए। इसके बाद 22 नवंबर को नशे की हालत में कुछ लोगों के साथ आया और अपशब्द कहने लगा।5 दिसंबर को आरोपी की पत्नी आई और उसने भी हमें धमकी दी। आरोपी व्यक्ति ने उनके दरवाजे के साथ दीवार खड़ी करके नगर परिषद की गली को घेर लिया है। इससे हमें आने-जाने में परेशानी हो रही है। हमें आरोपी से जान-माल का खतरा है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन