फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ABVP, Ramvilash sharma, jhajhar/Bahadurgarh

एबीवीपी ने फूंका प्रदेश सरकार और शिक्षामंत्री का पुतला

Wed, 10 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
ABVP, Ramvilash sharma, jhajhar/Bahadurgarh
ABVP - फोटो : Bureau

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झज्जर इकाई ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय नेहरू कॉलेज के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार और शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। एबीवीपी झज्जर इकाई के अध्यक्ष अमन गुलिया ने बताया कि शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद भी सरकारी कॉलेजों व एमडीयू कैंपस में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के फैसले को लागू न करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षामंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया है। एबीवीपी सदस्यों ने बताया कि सीटें न बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ही जिम्मेदार है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे साफ झलकता है कि उनके द्वारा की गई घोषणा के लागू न होने के कारण अनेकों छात्र-छात्राएं दाखिला न मिलने से वंचित रह गई। सरकारी कॉलेजों में सीटों की कमी के चलते छात्रों को मजबूरन प्राईवेट कॉलेजों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। जिसके कारण उनको भारी फीस का बोझ उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कॉलेजों की सीटें नहीं बढ़ाई गई तो एबीवीपी छात्र संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत करेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलावा अन्य छात्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed