{"_id":"57aa1bd84f1c1b0445ee4611","slug":"abvp-protest-against-government-protest-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने फूंका प्रदेश सरकार और शिक्षामंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने फूंका प्रदेश सरकार और शिक्षामंत्री का पुतला
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झज्जर इकाई ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय नेहरू कॉलेज के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार और शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। एबीवीपी झज्जर इकाई के अध्यक्ष अमन गुलिया ने बताया कि शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद भी सरकारी कॉलेजों व एमडीयू कैंपस में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के फैसले को लागू न करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षामंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया है।
एबीवीपी सदस्यों ने बताया कि सीटें न बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इससे साफ झलकता है कि उनके द्वारा की गई घोषणा के लागू न होने के कारण अनेकों छात्र-छात्राएं दाखिला न मिलने से वंचित रह गई। सरकारी कॉलेजों में सीटों की कमी के चलते छात्रों को मजबूरन प्राईवेट कॉलेजों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
जिसके कारण उनको भारी फीस का बोझ उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कॉलेजों की सीटें नहीं बढ़ाई गई तो एबीवीपी छात्र संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत करेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलावा अन्य छात्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।