{"_id":"675095c4b9f9667f5c00880b","slug":"about-270-bags-of-urea-were-distributed-out-of-610-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-116189-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 610 में से करीब 270 बैग यूरिया बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 610 में से करीब 270 बैग यूरिया बंटी
Wed, 04 Dec 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
04jjrp15- झज्जर। दुकान पर खाद उतारते मजदूर। संवाद
झज्जर। यूरिया के बैग लेने के लिए पहुंचने वाले किसानों का नैनो यूरिया की तरफ कम ही रुझान दिख रहा है। किसानों की तरफ से यूरिया के बैग तो लिए जा रहे है, लेकिन अधिकतर किसान नैनो यूरिया की बोतल लेने से परहेज कर रहे हैं।
शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दुकान पर बुधवार की सुबह 610 बैग यूरिया पहुंची। वहीं इस दौरान करीब 9 पेटी नैनो यूरिया की भी पहुंची। किसानों को यूरिया बैग के साथ नैनो यूरिया भी दी जा रही है। शाम तक करीब 270 यूरिया के बैग किसानों को दे दिए गए। वहीं इस दौरान नैनो यूरिया की करीब ढाई पेटी ही किसानों को दी गई। किसान एक तरफ यूरिया के बैग तो ले रहे है, वहीं नैनो यूरिया के बैग लेने से परहेज कर रहे है। किसानों को मांग के अनुसार ही नैनो यूरिया की बोतल दी जा रही हैं। सरकार की तरफ से यूरिया के साथ नैनो यूरिया का इस्तेमाल करने पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन फिर भी किसान यूरिया बैग के साथ नैनो यूरिया की बोतल लेने से परहेज कर रहे हैं। बुधवार को सीमित संख्या में किसान यूरिया लेने के लिए पहुंचे।
वर्जन
बुधवार की सुबह 610 यूरिया बैग पहुंचे है, जिनमें से करीब 270 यूरिया बैगों को किसानों को दिया जा चुका है। किसानों की मांग के अनुसार यूरिया बैग के साथ किसानों को नैनो यूरिया की बोतल भी दी जा रही हैं। वहीं किसानों को नैनो यूरिया के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
बालकृष्ण शर्मा, उप प्रबंधक, एचएलआरडीसी, किसान सदन