फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Abhinav Academy won four gold medals in the shooting championship.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शूटिंग चैंपियनशिप में अभिनव अकादमी ने चार गोल्ड जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Abhinav Academy won four gold medals in the shooting championship.
-फोटो 52 : शूटिंग चैंपियनशिप में अकादमी के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते संचालक व अन्य। संवाद
बहादुरगढ़। शहर की अभिनव शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने सोनीपत में आयोजित प्रथम लव शूटिंग चैंपियनशिप 23 से 27 मार्च तक हुई। इसमें खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस कैटेगरी में पहला और दूसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके साथ ही अकादमी के निशानेबाजों ने कुल 4 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भूमिका जैन ने 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गुरप्रीत कौशिक ने अपनी कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गुरप्रीत ने इंडिविजुअल कैटेगरी में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया। नैतिक वर्मा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया और 500 रुपये नकद पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर अकादमी की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी। लौटने पर अकादमी पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का कोच प्रदीप कुमार ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed