फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   aasuda duble murder case one accused arreset

आसौदा के दोहरे हत्याकांड में 50 का इनामी हिमांशु काबू

Sat, 04 Sep 2021 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
aasuda duble murder case one accused arreset
आरोपी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व डीएसपी राहुलदेव। - फोटो : Jhjhar
आसौदा में हुए दोहरे हत्याकांड व लोहट गांव निवासी रोहित हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हे। पुलिस ने इस मामले में आसौदा गांव निवासी हिमांशु उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश के झांसी में हत्या के एक मामले में 50 हजार का इनामी है। सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों हत्याकांड के तार अशोक प्रधान गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन

एएसपी विक्रांत भूषण व डीएसपी राहुल देव ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने हिमांशु उर्फ काला को अवैध हथियार के साथ थाना आसौदा क्षेत्र से काबू किया है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को अज्ञात लोगों ने गांव लोहट निवासी रोहित की थाना बादली क्षेत्र में गोलियां मारकर उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

वहीं 24 अगस्त को गांव आसौदा में ताबड़तोड़ गोलियां दागकर संजय व नरेश की हत्या की थी जबकि अनिल उपचाराधीन है। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौका से फरार हो गए थे। दोनों वारदातों को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की मदद भी ली गई। जिसके पश्चात उपरोक्त वारदातों में शामिल गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही राजेश कुमार की एक पुलिस टीम थाना आसौदा क्षेत्र में तैनात थी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। युवक के कब्जे से मौका पर एक पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु उर्फ काला निवासी गांव आसौदा बताया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को अशोक प्रधान गैंग के सागर के साथ मिलकर उसने रोहित की गोलियां मारकर हत्या की थी। वहीं 24 अगस्त को गांव आसौदा में संजय, नरेश व अनिल पर अंधाधुंध फायर करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गोलियां लगने से संजय व नरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दोनों वारदातों में दिल्ली से छीनी गई एक एसयूवी का इस्तेमाल किया गया था। आसौदा में हुए दोहरे हत्याकांड की वारदात के बाद आरोपी सोनीपत की तरफ भाग गए थे। उन्होंने सोनीपत क्षेत्र में एक नहर के पास कार को आग लगा दी थी। उन्होंने कहा कि हत्या की दोनों वारदातों की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई लगातार जारी है। दोनों वारदातों में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की तरफ से गंभीरता से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed