फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A youth was assaulted and robbed of Rs 22 lakh at gunpoint

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक से मारपीट कर पिस्तौल के बल पर 22 लाख की लूट

Fri, 14 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A youth was assaulted and robbed of Rs 22 lakh at gunpoint
फोटो 65 : सीसीटीवी में मारपीट कर लूटपाट करते बदमाश।
बहादुरगढ़। इलाके में आपराधिक वारदात तेजी से बढ़ रही है। होलिका दहन के दिन भी यहां पर दिनदहाड़े एक युवक से बदमाशों ने 22 लाख रुपये लूट लिए। बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। पहले उन्होंने युवक से मारपीट की और फिर पिस्तौल दिखाकर कैश से भरा बैग लूट लिया। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी, मगर आरोपी हाथ नहीं आए। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित गौरव और आढ़ती के बायन दर्ज कर पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गौरव अनाज मंडी में स्थित आढ़ती प्रवीण के यहां काम करता है। आढ़ती को फसल के बदले किसानों को रुपये देने थे। उन्होंने गौरव को कैश लेने भेजा था। गौरव ने श्यामजी कॉम्प्लेक्स में स्थित एचडीएफसी बैंक से करीब 22 लाख रुपये निकलवाए और स्कूटी लेकर पीछे लगती गली से जाने लगा तो ड्रेन रोड के मुहाने पर पहले से ही खड़े बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद उससे कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गौरव के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। गौरव ने बताया कि यह राशि किसानों को पेमेंट करने के लिए निकाल गई थी। लूट की सूचना मिलने के बाद थाना शहर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में भी बदमाश गौरव के साथ मारपीट और लूटपाट करते नजर आ रहे हैं। बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। सूचना मिलने पर थाना शहर और सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-रोहतक रोड पर श्याम जी कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्कूटी सवार से मारपीट कर पिस्तौल के बल पर 22 लाख रुपये लूटने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की कई टीमें जुट गई हैं। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। -हरेश कुमार, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed