फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A young man was attacked after entering his house, FIR registered against three

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुसकर युवक पर हमला, तीन पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked after entering his house, FIR registered against three
बहादुरगढ़। छारा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसके साथी पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित राहुल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले गांव में शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी जिसे पंचायत स्तर पर सुलझा लिया गया था। बावजूद इसके आरोपी रंजिश रखे हुए थे। शनिवार को राहुल अपने घर पर सचिन के साथ थे तभी मोंटी अपने साथी अक्षय और नितेश के साथ डंडे लेकर घर में घुस आया। उन्होंने डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को छुड़ाया। घायलों को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed