{"_id":"68f3dff7f720cafe9701d9d4","slug":"a-young-man-strangled-a-youtuber-to-death-after-she-pressured-him-into-marriage-bahadurgarh-news-c-17-roh1004-747410-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी का दबाव बनाने पर युवक ने गला दबाकर की थी यूट्यूबर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी का दबाव बनाने पर युवक ने गला दबाकर की थी यूट्यूबर की हत्या
Sun, 19 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो :10: पुष्पा का फाइल फोटो
सोनीपत। गांव हरसाना कलां में यूट्यूबर व हरियाणवी कलाकार पुष्पा की हत्या उसके सहकर्मी ने की थी। पुलिस ने आरोपी गांव हरसाना कलां निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुष्पा का शव फंदे पर लटका मिला था। जिस पर उसकी मां ने संदीप पर बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का आरोप लगाया था। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि शादी का दबाव बनाने पर उसने हत्या की थी।
गांव रिंढाणा निवासी बाला देवी ने 5 अक्तूबर को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पुष्पा की शादी करीब नौ साल पहले जींद के गांव करेला निवासी पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी बेटी पुष्पा ने दो बेटियों को जन्म दिया था। पुष्पा एक साल से गांव हरसाना कलां में संदीप के घर पर किराये पर रह रही थी।
वह संदीप के साथ यूट्यूब चैनल पर हरियाणवी नाटक बनाती थी। बाला देवी ने आरोप लगाया था कि 4 अक्तूबर की रात करीब 11.40 बजे उनके पास संदीप ने फोन कॉल कर बताया था कि पुष्पा ने फंदा लगा लिया है। वह तब अपनी बेटी उर्मिला व दामाद सुंदर के घर पानीपत के गांव शहर मालपुर में थी।
विज्ञापन
उसके कुछ देर बाद सुंदर के पास कॉल कर पुष्पा की मौत की सूचना दी गई थी। इस पर वह तड़के मौके पर पहुंचे तो पुष्पा को मृत अवस्था में घर के कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ पाया था। प्रारंभिक जांच में पुष्पा के गले पर नीले निशान पाए गए थे जबकि कमरे की छत पर लगे पंखे से रस्सी बंधी हुई थी। रस्सी का दूसरा सिरा फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
-- -- -- -- -
शादी का दबाव बनाने पर गला दबाकर की गई थी हत्या
सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पुष्पा उनके घर में ही रहती थी। वह पहले से शादीशुदा थी। अब वह उन पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।