फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A welcome drizzle after the humidity; rain likely until the

Jhajjar-Bahadurgarh News: उमस के बाद राहत की फुहार, 30 तक बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
A welcome drizzle after the humidity; rain likely until the
20jjrp14- शहर के तीन मूर्ति मंदिर के पास बारिश में से गुजरते लोग। संवाद
शाम को बूंदाबांदी से लोगों को मिली राहत, शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी, आउटर एरिया में तेज बारिश
विज्ञापन

फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को सोमवार शाम हल्की बूंदाबांदी के बाद राहत मिली। सुबह से बादलों की आवाजाही के बावजूद दोपहर तक उमस बनी रही, लेकिन शाम करीब चार बजे काले बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रुक-रुककर देर शाम तक जारी रही। शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि बाहरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बेरी क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून ट्रफ के तराई क्षेत्रों में सक्रिय रहने के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून कमजोर पड़ा हुआ था। अब हवाओं की दिशा बदल रही है और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाएं सक्रिय होने लगी हैं। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ रही है और क्षेत्र में बादलों की आवाजाही तेज हुई है। उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति में लौट चुकी है तथा बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे लो प्रेशर एरिया और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 से 30 जुलाई के बीच हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में रुक-रुककर अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन




रात को तीन एलटी फ्यूज हुए खराब
शहर में रविवार रात को तीन एलटी फ्यूज खराब होने की समस्या आई। शिकायत आने के बाद कर्मचारियों की तरफ से बिजली को सुचारू करने का काम किया गया। इसके अलावा सोमवार शाम तक बिजली सुविधा केंद्र में करीबन 80 शिकायतें दर्ज की गई है जिसमें से अधिकतर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। वहीं, बची हुई शिकायतों का समाधान किया जा रहा था। वहीं सोमवार सुबह लगभग 5 पुराना बर्फखाना रोड पर भी बिजली गुल रही। लगभग साढे़ 7 बजे बिजली आई्र, लेकिन लो वोल्टेज रही। लगभग एक घंटे बाद वोल्टेज ठीक हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed