{"_id":"694b03ee6ab7cc7426007620","slug":"a-truck-loaded-with-straw-overturned-onto-a-car-killing-five-people-the-bodies-were-recovered-after-cutting-open-the-car-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129841-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तूड़ी से भरा ट्रक कार पर पलटा, पांच की मौत, कार को काटकर निकाले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तूड़ी से भरा ट्रक कार पर पलटा, पांच की मौत, कार को काटकर निकाले शव
विज्ञापन
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर फ्लाईओवर के पास तूड़ी से भरा ट्रक साइड में जा रही ऑल्टो कार के ऊपर पलट गया जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें चार उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर हैं जबकि एक सुरहा गांव का रहने वाले हैं। एसीपी सुरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दो हाइड्रा बुलाकर कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।
शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार सुरहा गांव निवासी घनश्याम किशोरे शेटरिंग का काम करते हैं और ठेके लेते हैं। शेटरिंग लगाने का काम उटलोधा गांव में प्रीत शर्मा के घर पर चल रहा है। मंगलवार शाम घनश्याम गांव उटलोधा में साइट पर गए थे।
वह कार से शेटरिंग पर लगे मजदूरों को लेकर झज्जर के दिल्ली और सिलानी गेट पर छोड़ने आ रहे थे। कार में घनश्याम किशोरे (55) के अलावा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित ताबरपुर निवासी जनार्दन वर्मा (45), संभल के चंदौसी के बिचेटा काजी निवासी अखिलेश (22), जयबीर (30) और पिंटू (23) भी सवार थे। इसमें अखिलेश और जयबीर सगे भाई थे।
विज्ञापन
सभी शाम लगभग साढ़े 6 बजे गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो रेवाड़ी की तरफ से आ रहा तूड़ी से भरा ट्रक कार से साइड लगते ही उसके ऊपर पलट गया जिससे कार सवार सभी की मौके पर मौत हो गई। ट्रक पलटने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नजदीक से जा रहे दो हाइड्रा की मदद से ट्रक को उठाया गया।
तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। एसीपी सुरेंद्र ने बताया कि फ्लाईओवर के पास ट्रक एक कार पर पलट गया जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। फिलहाल ट्रक चालक गिरफ्त से बाहर है। मृतकों के पास मिले मोबाइलों की सहायता से उनके परिजनों को सूचना दी गई और उनकी पहचान की गई।