फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A transformer manufacturing factory and two illegal constructions were sealed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्टरी और दो अवैध निर्माणों का किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A transformer manufacturing factory and two illegal constructions were sealed.
-फोटो 59 : विवेकानंद नगर में फैक्टरी सील करने के लिए पहुंचे नप अधिकारी। स्रोत नप
बहादुरगढ़। विवेकानंद नगर रिहायशी क्षेत्र में चल रही एक ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्टरी और दिल्ली-रोहतक रोड पर एमआईई क्षेत्र में दो अवैध निर्माणों को सील किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को नगर परिषद की ओर से की गई। दोनों स्थानों से नगर परिषद को लगातार शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंधु ने बताया कि शिकायत के बाद मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि विवेकानंद नगर रिहायशी क्षेत्र है और इसमें वाणिज्यिक गतिविधियां की जा रही हैं। यहां पर ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। इसके कारण आसपास के रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली-रोहतक रोड पर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए और बी में चल रहे अवैध निर्माण को भी नप अधिकारियों ने बंद कराया। साथ ही पोस्टर चस्पा करते हुए सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्माण बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि मालिक की ओर से नगर परिषद से नक्शा पास कराया गया होगा तो सील खोल दी जाएगी। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मालिक को कागजात पेश करने के लिए कहा गया है। इस दौरान नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर विवेक जैन, सचिव प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed