फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A trailer collided with a pickup parked on KMP, driver critical

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर खड़ी पिकअप से टकराया ट्राला, चालक गंभीर

Sat, 18 May 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
A trailer collided with a pickup parked on KMP, driver critical
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मुंडाखेड़ा गांव के पास एक ट्राला सड़क पर खड़ी पिकअप से जा टकराया। इस दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्राला चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बादली थाना पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के अंबिका एन्कलेव निहाल विहार निवासी नीतिश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह गणपति एसोसिएट में काम करता है। फर्म के नाम एक पिकअप गाड़ी है। इस पर शंभू कुमार झा निवासी नांगलोई दिल्ली चालक के तौर पर कार्यरत है। चालक शंभू 15 मई को पिकअप में सामान लेकर मुंडका से आगरा के लिए चला था। वह केएमपी के रास्ते आगरा जा रहा था। नीतिश ने बताया कि उनके पास 11 बजकर 40 मिनट पर शंभू का फोन आया और उसने बताया कि पिकअप गाड़ी का केएमपी पर मुंडाखेड़ा के नजदीक ट्राला से एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और देखा कि पिकअप का टायर पंचर हो गया था। शंभू ने गाड़ी को साइड में लगा दिया था। फिर पीछे से ट्राला चालक अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आया और पिकअप को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। इस हादसे में चालक शंभू को भी गहरी चोटें आई। राहगीरों ने शंभू को गुरुग्राम के फर्रुखनगर के अस्पताल पहुंचाया। चालक अपना ट्राला मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल शंभू को फिलहाल इलाज जारी है। इस हादसे में उनकी गाड़ी पिकअप को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed