{"_id":"695ad3a535badf87d80ea312","slug":"a-thug-hurled-abuses-at-yogesh-and-fired-9-bullets-in-35-seconds-while-another-person-filmed-the-incident-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120053-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: योगेश को गालियां दे एक बदमाश ने 35 सेकंड में चलाईं 9 गोलियां, दूसरा बनाता रहा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: योगेश को गालियां दे एक बदमाश ने 35 सेकंड में चलाईं 9 गोलियां, दूसरा बनाता रहा वीडियो
विज्ञापन
फोटो-65: बहादुरगढ़ के मॉडर्न स्कूल के गेट में धंसी गोली। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव भाजपा नेता राकेश कोच के स्कूल के बाहर की गई फायरिंग में निशाना उनके हिस्ट्रीशीटर भाई योगेश उर्फ सीटू थे। सीसीटीवी फुटेज में फायर करने वाला बदमाश बार-बार योगेश उर्फ सीटू को गालियां दे रहा था और कह रहा था कि बाहर निकल।
बदमाशों का मकसद दहशत फैलाना था। शनिवार रात करीब 10 बजे स्विफ्ट कार में आए तीन बदमाशों में से एक कार के आसपास रहा। एक बदमाश दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर उतरा और सीधा स्कूल के गेट के बाहर जाकर योगेश को गालियां देते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा।
सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि बदमाश ने पहले दोनों हाथों से दो फायर किए लेकिन फिर एक फायर मिस हो गया। पिस्तौल न चलने से तीन बार और गोली नहीं चल सकी। इसके बाद बाएं हाथ से बिना देखे गेट की तरफ अंधाधुंध 7 बार फायर किए। 48 सेकंड की पूरी वारदात है और फायरिंग 35 सेकंड की गई है।
विज्ञापन
बदमाश सेक्टर दो की तरफ से आए थे और फायरिंग कर उसी तरफ भाग गए। पुलिस की 4 टीमें इस मामले में जुटी हुई हैं। टीमों की ओर से आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। फिलहाल मामला योगेश उर्फ सीटू पर दर्ज पुराने केसों से ही जुड़ा मामला सामने आ रहा है।
निशाना सीटू थे तो राकेश कोच के स्कूल पर फायरिंग को लेकर उठे सवाल
पुलिस के अनुसार बदमाशों का निशाना योगेश थे और उसी से जुड़े किसी केस को लेकर गोलियां चलाई गई हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब निशाना योगेश थे तो राकेश कोच के स्कूल के बाहर फायरिंग किस मकसद से की गई। दरअसल, योगेश का स्कूल न्यू ब्रेन के नाम से साथ में ही है। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि योगेश का कुछ दिनों पहले कुछ लोगों के साथ विवाद भी हुआ था। ऐसे में फायरिंग करने वाले बदमाश वहीं हो सकते हैं।
राकेश कोच को मिल चुकी धमकी, रंगदारी भी मांगी गई
भाजपा नेता राकेश कोच को कई बार धमकी मिल चुकी है। एक गैंगस्टर के नाम से करोड़ों रुपये की रंगदारी भी मांगी गई। रंगदारी मांगने का ऑडियो उन दिनों खूब वायरल हुआ था। करीब एक साल पहले की घटना है। इस संबंध में पुलिस की ओर से राकेश कोच को सुरक्षा दे रखी थी। अब उनके स्कूल के बाहर फायरिंग होने से मामला और भी पेचीदा हो गया है और खुद राकेश कोच भी अपने परिवार समेत खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ये है शिकायत का मजबून
राकेश के भाई मूल रूप से सराय औरंगाबाद और फिलहाल सेक्टर दो निवासी योगेश उर्फ सीटू ने बताया कि वह शनिवार को अपने बच्चों के साथ बरसाना धाम गए हुए थे। रात करीब 10.30 बजे अपने परिवार सहित मकान पर आकर सो गए। रविवार सुबह उठकर देखा तो मॉडर्न स्कूल के मैन गेट पर गोलियों के निशान पाए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
राकेश कोच बोले-कई दिनों से कर रहा असुरक्षित महसूस
मॉडर्न स्कूल के संचालक राकेश सिंह कोच ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शनिवार रात को मेरे घर के पास मॉडर्न स्कूल में एक गंभीर घटना घटी जहां अज्ञात व्यक्तियों ने मुख्य द्वार और खंभे पर लगभग 8-9 गोलियां चलाईं हैं। इससे मेरे परिवार और आसपास के निवासियों में भय का माहौल है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनसे अपराधियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। पुलिस से इस मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
वर्सन
पुलिस चार टीमें बदमाशों को ढूंढ रही हैं। योगेश उर्फ सीटू पहले से ही हिस्ट्रीशीटर है। उसी से जुड़ा यह मामला है। रही बात राकेश कोच की तो उसे पहले से ही सुरक्षा दे रखी है। फिलहाल इस मामले में किसी गैंग के शामिल होने की बात सामने नही आई है। जांच की जा रही है।
मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।
फोटो-65
फोटो-69
फोटो-68
फोटो-80