फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A service camp was organized for the devotees of Shiva by Shiv Kavad Sangh Rampura-Jaundhi-Jhajjar

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिव कावड़ संघ रामपुरा-जौंधी-झज्जर की तरफ से शिव भक्तों के लिए लगाया गया सेवा शिविर

Thu, 17 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A service camp was organized for the devotees of Shiva by Shiv Kavad Sangh Rampura-Jaundhi-Jhajjar
16jjrp11- झज्जर। झज्जर-सांपला मार्ग से कावड लेकर जाते हुए ​शिव भक्त। संवाद - फोटो : एंबूलेंस से इलाज के लिए जातीं घायल जीतू कुमारी, अभिषेक और रोहिनी अपने परिजनों के साथ। ।
झज्जर। शहर के सांपला मार्ग पर शिव कांवड़ संघ रामपुरा-जौंधी-झज्जर की तरफ से शिव भक्तों के लिए 44वां सेवा शिविर लगाया गया है। रोहतक-रेवाड़ी नेशनल हाइवे के पास बुधवार को हवन यज्ञ के साथ सेवा शिविर की शुरुआत की गई। 44 वर्ष पहले हरेंद्र चक्की वाले की तरफ से शिव कांवड़ संघ सेवा शिविर की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

बताया गया कि उस समय इस मार्ग पर दूर-दूर तक कांवड़ियों के लिए कोई भी सेवा शिविर का प्रबंध नहीं होता था। इसको देखते हुए शिव कांवड़ संघ रामपुरा-जौंधी-झज्जर की तरफ से सेवा शिविर लगाया गया। शुरुआत में यह सेवा शिविर गांव रामपुरा में एक निजी स्कूल में लगाया जाता था।
विज्ञापन

इसके बाद गांव रामपुरा की खाली जगह में यह शिविर लगाया जाने लगा। गांव जौंधी-रामपुरा में फ्लाईओवर बनने के बाद इस सेवा शिविर को झज्जर की तरफ खाली पड़ी जगह में लगाना शुरू किया गया। इसके बाद पिछले कुछ वर्षों से सुरेंद्र ठेकेदार की जमीन पर इस सेवा शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कांवड़ संघ में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करने के लिए आते है। वहीं इस शिविर में करीब 50 श्रद्धालुओं की तरफ से शिव भक्तों की सेवा की जाती है। इस शिविर में शिव भक्तों के लिए चिकित्सा का प्रबंध भी किया गया है। शिव कांवड़ संघ रामपुरा-जौंधी-झज्जर में केशव सिंघल, सुरेंद्र ठेकेदार, रामकिशन यादव रामपुरा व डॉक्टर अजीत सहित अन्य श्रद्धालुओं की तरफ से सेवा की जाती है।


यह हाेता है प्रबंध
सेवा शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए देशी घी के भोजन का विशेष रूप से प्रबंध किया गया है। शिव भक्तों के लिए तवे व तंदूर की रोटी, सब्जी सहित अन्य पकवान बनाए जाते हैं। इससे पहले सेवा शिविर के शुरुआती दिनों में सिर्फ चाय व पकौड़ों का ही प्रबंध होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed