फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A road will be built from Issarheri to Jharodha border, at a cost of Rs 87 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्सरहेड़ी से झाड़ौदा बॉर्डर तक बनेगा रोड, 87 लाख होंगे खर्च

Fri, 17 Oct 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
A road will be built from Issarheri to Jharodha border, at a cost of Rs 87 lakh
-फोटो 60 : सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। गांव इस्सरहेड़ी से झाड़ौदा बॉर्डर (दिल्ली सीमा) तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माझा पर 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वीरवार को विधायक राजेश जून ने निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि 87 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह एक किलोमीटर लंबा रोड ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत देगा। जून ने कहा कि इस रोड के बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने सराय औरंगाबाद गांव से सेक्टर-2 तक बची सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक राजेश जून का आभार जताया।
विज्ञापन


विधायक ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की समय-समय पर जांच करें ताकि सड़क पूरी गुणवत्ता के साथ तैयार हो। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे भी निर्माण कार्य पर नजर रखें और अगर कोई कमी दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें या पोर्टल पर दें, ताकि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके। इस मौके पर सरपंच अनिल मान, ग्रामीण और पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed