{"_id":"681d14f275646bc6330f0ff0","slug":"a-person-died-after-falling-from-the-roof-under-suspicious-circumstances-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114633-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत
Fri, 09 May 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 09 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार विकास नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति नींद में नीचे गिरा या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रही, इस पर पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी रामबीर के रूप में हुई। रामबीर विकास नगर में किराये के मकान पर रहता था और मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात रामबीर छत पर सोया था। रात करीब साढ़े 12 वह छत से गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके आसपास सो रहे परिचितों की आंख खुली तो देखा कि रामबीर नीचे गिरा हुआ था। वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। रामबीर 4 बच्चों का पिता था।