{"_id":"6664d7bf92ff4b144000f4b7","slug":"a-minor-accused-arrested-in-a-murderous-attack-case-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110918-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक नाबालिग आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक नाबालिग आरोपी काबू
Sun, 09 Jun 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव दुजाना में आपसी लड़ाई झगड़े की रंजिश को मन में रखते हुए घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को काबू किया है। थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि दुजाना निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि 3 जुलाई 2023 को कुछ व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर उस पर व उसके पति, सास और देवर पर सरियों से हमला कर दिया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया था। इस मामले के एक नाबालिग आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए नाबालिग आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।