फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A massive fire broke out at the Raghunathpura dumping yard, and it remained uncontrolled even after 18 hours.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रघुनाथपुरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, 18 घंटे बीतने के बाद भी नहीं पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at the Raghunathpura dumping yard, and it remained uncontrolled even after 18 hours.
फोटो नंबर-05रघुनाथपुरा डंपिंग यार्ड में आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां।
नारनौल। गांव रघुनाथपुरा स्थित डंपिंग यार्ड में रविवार रात करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद से ही दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। करीब 18 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां लगी हुई हैं। इन चारों गाड़ियों ने दोपहर बाद तक पानी भर-भर कर आठ से 10 चक्कर लगा दिए हैं। यह डंपिंग यार्ड रघुनाथपुरा गांव के पास पहाड़ियों के नीचे बनाया गया है।
विज्ञापन

आग लगने के कारण पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह तक भी क्षेत्र में काला धुआं उठता रहा जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से अब तक ठेकेदार का करीब 250 टन कचरा जलकर राख हो गया। आग लगभग एक किलोमीटर के दायरे में फैली हुई बताई जा रही है। इससे आसपास बने मकानों तक आग फैलने का खतरा भी बना हुआ है जिससे क्षेत्र के लोगों में डर और चिंता का माहौल है।
डंपिंग यार्ड के पास स्थित नंदी गोशाला भी इस आग से प्रभावित हो रही है। गोशाला के सेवक राहुल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक भी भारी धुआं उठ रहा था जिससे गोशाला में मौजूद पशु भी धुएं के कारण काफी परेशान रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार डंपिंग यार्ड के आसपास काफी आबादी रहती है। इसके अलावा पास की पहाड़ियों पर सूखी घास और लकड़ियां होने के कारण आग के और अधिक फैलने का खतरा बना हुआ है।

वर्जन-
रात नौ बजे से दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। नगर परिषद के डीएमसी ने अब जेसीबी मशीन भी भेजी है। इसके बाद से लगभग आग पर काबू पा लिया गया है। -विकास कुमार, उप दमकल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed