फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   a man rape with three years old baby

साढे़ तीन साल की बच्च्ची से रेप, गंभीर

Sat, 09 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Sat, 09 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
थाना बेरी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम दरिंदगी की हद पार करते हुए युवक ने साढ़े तीन साल की बच्च्ची को हवस का शिकार बनाया। बच्ची की हालत गंभीर है। परिजनों ने देर शाम उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी मोनू (25) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरी-डीघल रोड पर स्थित एक गांव में शुक्रवार की शाम साढ़े तीन साल की बालिका घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले युवक की नजर उस पर पड़ी। युवक बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान घर में ले गया और दुष्कर्म किया। जब पीड़ा से बच्च्ची रोने लगी तो युवक घबरा गया। इस बीच परिजन बच्ची को तलाश करते हुए वहां पहुंचे तो उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। पड़ोस में रहने वाले मोनू को भागते परिजनों ने देख लिया। बालिका अर्द्ध बेहोशी की स्थिति में थी।
विज्ञापन




आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी बेरी दयाचंद ने बताया कि पुलिस ने देर शाम सिविल अस्पताल पहुंच कर बालिका के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। डॉक्टरी जांच में भी बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। देर रात तक बालिका को होश नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed