फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   a man murder of his wife

आपसी झगड़े में पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, थाने पहुंचकर कुबूला जुर्म

Sat, 17 Aug 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
a man murder of his wife
अस्पताल में शव लेने पहुंचे मृतका के मायका पक्ष के लोग - फोटो : Jhjhar
बेरी। गांव दुजाना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद खुद अपना जुर्म कबूल करने के लिए दुजाना थाने पहुुंच गया। थाने पहुंच कर व्यक्ति ने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानीपत जिले के गांव मतलौडा निवासी जगदीश ने अपनी बेटी आरती की शादी 2014 में गांव दुजाना के आशीष के साथ की थी। आरती को एक बेटा भी है, जोकि चार साल का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को गला घोंटकर हत्या की गई है। बता दें कि दोनों में आपसी झगड़ा रहता था। इसी को लेकर महिला थाना दिल्ली में झगड़े का केस दर्ज है। घटना को अंजाम देने से पहले घर में पति व पत्नी ही थे, और आशीष के पिता बीमार होने की वजह से झज्जर अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह जब लड़के को स्कूल छोड़ने के बाद आशीष घर पर आया तो उसने इस दौरान घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने के बाद विवाहिता के परिजन गांव में पहुंचे।
विज्ञापन

............
गांव दुजाना में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। परिजनों की दी शिकायत में मृतका आरती की नानी मीना देवी ने बयान दर्ज करवाए हैं कि आरती व आशीष के बीच घरेलू झगड़ा रहता था। दिल्ली महिला थाने में केस दर्ज है। साजिश के तहत आरती की गला घोंटकर हत्या की गई। मीना देवी के बयान पर पति आशीष व 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनकर, दुजाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed