फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A man died after being hit by a car in Rohad.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद में कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A man died after being hit by a car in Rohad.
बहादुरगढ़। गांव रोहद में कार की चपेट में आने से देवी सिंह (50) की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देवी सिंह सोनीपत के गांव समचाना के रहने वाले थे। उनकी पत्नी शीला रोहद में किसी कंपनी में श्रमिक हैं। शुक्रवार को पत्नी को दस्तावेज देने के लिए रोहद में आए थे। वापस जाने के लिए सड़क किनारे सवारी वाहन का इंतजार करने लगा। इस दौरान बहादुरगढ़ की तरफ से आई वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। भीड़भाड़ हुई तो कार चालक मौके से भाग गया। घायल को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआईएमएस में इलाज के दौरान रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। आसौदा थाना पुलिस ने पत्नी के बयान पर केस दर्ज कर किया। संवाद
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बहादुरगढ़। नेशनल हाइवे पर रोहद के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक कृष्ण की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कृष्ण गांव तलाव के रहने वाले थे और रोहद में स्थित एक कंपनी में श्रमिक थे। शुक्रवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। नेशनल हाइवे पर सन लाइट मोड़ के निकट रोड क्रास करने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान बहादुरगढ़ की तरफ से आई एक पंच गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में ले गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई संजय के बयान पर आसौदा थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार का नंबर पुलिस को मिल गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed