फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A healthy body is the foundation of life: Dr. Shikha Rohilla

Jhajjar-Bahadurgarh News: रजिस्ट्री फीस को लेकर पारदर्शिता नहीं, रसीद भी नहीं मिलती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A healthy body is the foundation of life: Dr. Shikha Rohilla
फोटो-55: बहादुरगढ़ का तहसील कार्यालय। संवाद - फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़। शहर की तहसील में जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित दस्तावेजों के पंजीकरण की फीस को लेकर पारदर्शिता न होने का मामला सामने आया है। तहसील परिसर स्थित सरल केंद्र में रजिस्ट्री से जुड़ी विभिन्न फीस का कोई भी सार्वजनिक या सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सरल केंद्र में कार्यरत कर्मचारी आमतौर पर फीस की रसीद भी आमजन को नहीं देते। केवल वही लोग रसीद प्राप्त कर पाते हैं जो स्वयं जागरूक होकर इसकी मांग करते हैं।
विज्ञापन

पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू होने के बाद जब नागरिक अपने लॉगिन से जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करते हैं तो 503 रुपये डॉक्यूमेंट अपलोडिंग फीस और 250 रुपये इंतकाल फीस के रूप में कटते हैं। इसके बाद सरल केंद्र पर रेडक्रॉस के नाम पर 300 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंतकाल के लिए 300 रुपये और रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये जिला सूचना प्रौद्योगिकी समिति (डीआईटीएस) के नाम पर लिए जाते हैं। इन सभी शुल्कों की जानकारी देने वाला कोई भी नोटिस बोर्ड या सार्वजनिक सूचना तहसील परिसर में मौजूद नहीं है।


इस संबंध में तहसीलदार सुदेश ने बताया कि रजिस्ट्री फीस से संबंधित बोर्ड जल्द ही लगवा दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नोटिस बोर्ड लगाया जाए ताकि आमजन को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article