फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A fraud of Rs. 7.75 lakh in the name of making a credit card

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर पौने आठ लाख की ठगी

Fri, 21 Nov 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs. 7.75 lakh in the name of making a credit card
बहादुरगढ़। गांव बालौर के सुरेंद्र के साथ क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर करीब पौने 8 लाख रुपये की ठगी की वारदात हो गई। पीड़ित सुरेन्द्र यादव पेशे से स्कूल बस ड्राइवर हैं। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि गत 23 सितंबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड सेवा से जुड़ा सदस्य बताया और कहा कि क्रेडिट कार्ड बनवाने में फायदा होगा और इसके लिए एक फाइल आपके पास व्हाट्सएप पर भेजी है। इस पर अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
विज्ञापन

जैसे ही उन्होंने वह फाइल अपने फोन में खोली, उसका मोबाइल हैक हो गया और लगातार ओटीपी आने शुरू हो गए। कुछ देर बाद दूसरे अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक के हेड ऑफिस का कर्मचारी बताया और कहा कि आपके बैंक खाते से रुपये कट रहे हैं। एटीएम कार्ड की जानकारी दें ताकि पैसे को कटने से रोका जा सके। ऐसे में उसने अपने एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। ऐसे में तत्परता से उसने अपने खाते से 60 हजार रुपये रिश्तेदार को 40 हजार रुपये पत्नी सुजाता के खाते में भेज दिए और 30 हजार रुपये एटीएम से खुद निकाल लिए। अगले दिन बैंक जाकर जांच कराने पर पता चला कि उसके बैंक खाते में 10 लाख रुपये की एफडी थी, जिसमें से केवल 75 हजार 68 रुपये ही शेष बचे हैं, साथ ही खाता ब्लॉक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed