फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A cultural evening adorned with music, a glimpse of Haryanvi culture was seen

सुरों से सजी सांस्कृतिक संध्या, दिखी हरियाणवीं संस्कृति की झलक

Mon, 01 Nov 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
A cultural evening adorned with music, a glimpse of Haryanvi culture was seen
आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है लेकिन हरियाणा वासियों के लिए दोहरी खुश का दिन है। आजादी अमृत महोत्सव के साथ हम हरियाणा का स्थापना दिवस भी मना रहे हैं। यह बात रोहतक लोकसभा के सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कही। वे हरियाणा दिवस के अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा, कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग, हरियाणा, जिला प्रशासन, झज्जर के संयुक्त तत्वाधान में श्रीराम ओपन एयर थिएटर में सांस्कृतिक संध्या को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। डीसी श्याम लाल पूनिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के ख्याति प्राप्त कलाकार व स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा दिवस को लेकर प्रदेश सरकार ने जिला स्तर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य हरियाणावी कला संस्कृति को प्रोत्साहित करना व स्थानीय कलाकारों को भी उचित मंच उपलब्ध कराना था। इस कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग से झज्जर जिला की टीम, सवेरा स्कूल, उमंग जगन्नाथ आश्रम, रावमावि महराणा, एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, एचडी स्कूल साल्हावास, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के साथ हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के कलाकार दीपक कपूर, भारती एंड ग्रुप, राकेश गांगुली ग्रुप, शिक्षा विभाग से मास्टर महेंद्र व अन्य कलाकार अपनी लाइव परफोर्मेंस दी। इस अवसर पर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed