फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A businessman was robbed of Rs 45,000; both accused have been arrested.

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यापारी से 45 हजार रुपये की लूट, दोनों आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A businessman was robbed of Rs 45,000; both accused have been arrested.
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गांव कुलासी में भैंस कटड़े खरीदने आए यूपी के बागपत निवासी एक व्यापारी से मारपीट कर 45 हजार रुपये छीन लिए। गांव के ही दो युवकों ने प्लॉट में ले जाकर मारपीट की और फिर जेब से पैसे निकाल लिए। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में कुलासी निवासी अनिल व केबल शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई राशि भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वारदात शनिवार दोपहर बाद की है। यूपी के जिले बागपत के वार्ड-24 के कुरेशियान मोहल्ला निवासी सौफियान गांव-गांव फेरी लगाकर भैंस कटड़ी खरीदने का काम करते हैं। करीब डेढ़ बजे कुलासी गांव में एक प्लॉट में दो युवक थे और उन्होंने कहा कि उनके पास भैंस कटड़े हैं। वे उन्हें एक पशुबाड़े में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर दोनों कि उसके पास पैसे भी हैं या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि उसके पास पूरे पैसे हैं। इतना सुनते ही दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए। जिस घेर में पैसे छीने गए वह गांव कुलासी निवासी अनिल का है।

थाना सदर प्रभारी नरेश ने बताया कि केबल व अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूटी गई राशि भी बरामद कर ली है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed