{"_id":"68a6264815271a11c9078185","slug":"a-bird-trapped-in-a-chinese-string-on-a-white-tree-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116911-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सफेदे के पेड़ पर चाइनीज मांझे में फंसा पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सफेदे के पेड़ पर चाइनीज मांझे में फंसा पक्षी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के पशु चिकित्सालय परिसर में लगे करीब 70 फुट ऊंचे सफेदे के पेड़ पर एक पक्षी चाइनीज मांझे में फंस गया। जीव प्रेमी सचिन ने बताया कि वे कल से लगातार पक्षी को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण अब तक सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फायर ब्रिगेड से भी मदद मांगी गई, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास इतनी ऊंचाई तक पहुंचने वाली सीढ़ी उपलब्ध नहीं है।
सचिन का कहना है कि चाइनीज मांझे पर भले ही पाबंदी है, मगर बाजारों में यह अब भी आसानी से बिक रहा है। यही मांझा आज पक्षियों की जान का दुश्मन बना हुआ है। जीव प्रेमियों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने हालात का जायजा लेकर वाइल्ड लाइफ विभाग को जानकारी दी। सचिन का कहना है कि यदि साधारण मांझा होता तो पक्षी अब तक निकल जाता, लेकिन चाइनीज मांझे की धार और मजबूती के कारण वह बुरी तरह फंसा हुआ है। फिलहाल जीव प्रेमियों के प्रयास जारी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -