फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   98671 people got the vaccine in 10 days

10 दिन में 98671 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
98671 people got the vaccine in 10 days
झज्जर। जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की अनिवार्यता लागू करने के निर्णय से जिले में टीकाकरण की रफ्तार में बढ़ोतरी हुई है। 23 दिसंबर से पहली जनवरी के दौरान 98,671 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। जिससे जिले में वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या 12,80536 पर पहुंच गई। इसी तरह अब 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के लिए भी सोमवार से वैक्सीनेशन आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया ने वैक्सीनेशन की संख्या को बढ़ाने के लिए विशेष माइक्रोप्लान तैयार करवाया और पटवारी, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी वर्कर्स व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अलग-अलग बैठक आयोजित कर वैक्सीनेशन की स्पीड को तेज कराया। जिसका असर यह दिखा कि हर दिन करीब 10 हजार लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। इससे पहले जिला में 90 हजार से अधिक डोज की दर 20 से अधिक दिनों में हासिल हो रही थी। जिससे जिला ने पहली डोज की शत प्रतिशत कवरेज की उपलब्धि भी हासिल की।
विज्ञापन

इन स्थानों पर 15 से 18 वर्ष के लिए आज से आरंभ होगा टीकाकरण
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि झज्जर जिला में 15 से 18 वर्ष आयु के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण सोमवार 3 जनवरी से आरंभ हो रहा है। जिला के नागरिक अस्पताल झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी व मातनेहल के अतिरिक्त सीएचसी डीघल, दूबलधन, जमालपुर, ढाकला, बादली व छारा में नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस आयु वर्ग के 20 व्यक्ति नजदीकी पीएचसी पर जाकर भी टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ऐसे बढ़ी वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक ने कोरोना वैक्सीन के बारे में बताया कि जिला में 22 दिसंबर को कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 11,81,865 (पहली डोज 7,22,456 व दूसरी डोज 4,59,409) थी। वहीं पहली जनवरी की शाम को यह संख्या 12,80,536 (पहली 7,50,791 व दूसरी 5,29,745) पर पहुंच गई। जिला में 23 दिसंबर से पहली जनवरी के अंतराल के दौरान 98,671 की बढ़ोतरी दर्ज की गई जिसमें अकेले दूसरी डोज लगवाने की संख्या 70 हजार से अधिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed