फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   95-year-old Misri defeated Corona, returned home healthy

95 साल की मिश्री ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर लौटी घर

Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
95-year-old Misri defeated Corona, returned home healthy
मिश्री देवी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। अगर हौसला हो तो अंसभव भी संभव हो सकता है। 95 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला के स्वस्थ होने से कोरोना के अंधेरे में उम्मीदों की लौ जग उठी है। शहर के एक निजी अस्पताल में 13 दिन उपचार के बाद मिश्री देवी घर लौट आई है। कई दिनों तक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के बीच डॉक्टरों के सही उपचार, मोटिवेशन के साथ अपनों के प्यार ने मिश्री देवी को कोरोना पर जीत दिलाई है। घर लौटते वक्त बुजुर्ग महिला ने अस्पताल के डॉक्टरों को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन

शहर के लाइनपार क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में मिश्री देवी को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। मिश्री देवी को पहले से ही हार्ट और सांस से संबंधित बीमारियां भी हैं, जिनकी लगातार दवाइयां चल रही हैं। इसके अलावा शुगर के लिए भी इंसुलिन लेती रही हैं। गंभीर स्थिति के बावजूद चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा प्रदान की। मिश्री देवी का वजन भी काफी ज्यादा है जिसके कारण चलने के लिए भी वाकर का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

कोरोना से डरने की नहीं, एहतियात बरतने की जरूरत
अस्पताल निदेशक डॉ. राजीव राठी ने बताया कि सीनियर फिजिशियन डॉ. अभिषेक की अगुवाई में टीम मरीज के उपचार के लिए निरंतर उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखते हैं और हर विषम परिस्थिति में मरीज को स्वस्थ करने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि 95 साल की उम्र में कोरोना को हराने की खुशी न केवल बुजुर्ग महिला के चेहरे पर थी बल्कि पूरा स्टाफ हौसले की जीत पर खुश है। डॉ. राठी ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बस एहतियात बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed