फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   92 people caught stealing electricity, fined Rs 22.78 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: 92 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, 22.78 लाख रुपये लगाया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
92 people caught stealing electricity, fined Rs 22.78 lakh
21jjrp12- झज्जर। शहर में ​स्थित बिजली निगम का कार्यालय। संवाद
झज्जर। जिले में बिजली निगम ने जनवरी में 92 लोगों को चोरी करते पकड़ा है जिन पर 22.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा निगम ने जनवरी माह में 27.75 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है जिसमें पिछले कुछ माह का भी जुर्माना शामिल है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से जिले में बिजली चोरी करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी जिले में अलग-अलग स्थानों पर लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। अभियान चलाकर भी लोगों को बिजली चोरी नहीं करने के लिए जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन

डिवीजन अनुसार चोरी का आंकड़ा
बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे कम लोगों ने बिजली चोरी की है। बहादुरगढ़ डिवीजन में 14 लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा गया जिन पर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पिछले 12.11 लाख रुपये का जुर्माना वूसला गया। झज्जर डिवीजन में 34 लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा है जिन पर 13.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 8.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बेरी डिवीजन में 44 लोग चोरी करते पकड़े गए जिन पर 7.46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं 7.24 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में बिजली की चोरी करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी में 92 लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा है जिन पर 22.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिजली चोरी करने वाले लोगों से 27.75 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया जिसमें पिछले कुछ माह का जुर्माना भी शामिल है।
यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed