फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नई पेयजल लाइन डालते ही दूषित पानी की आपूर्ती शुरू, लोगों में रोष

नई पेयजल लाइन डालते ही दूषित पानी की आपूर्ती शुरू, लोगों में रोष

Wed, 20 Mar 2019 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
नई पेयजल लाइन डालते ही दूषित पानी की आपूर्ती शुरू, लोगों में रोष

विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-11 स्थित कबीर नगर के लोगों को दूषित पेयजल सप्लाई से निजात दिलाने के लिए डाली गई नई लाइन में भी दूषित पानी घरों में पहुंच रहा है। इसे लेकर वार्डवासियों ने सोमवार को जन स्वास्थ्य खिलाफ रोष जताया। लोगों को कहना है कि लाइन डाले एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और उनके कनेक्शन करते ही दूषित पानी घरों में पहुंच रहा है। वहीं, वार्ड पार्षद विनोद वाल्मीकि का कहना है कि सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह ही जेई मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने लोगों को समस्या कारण बताकर समाधान के लिए आश्वस्त कर दिया।
लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में दूषित पेयजल सप्लाई की लंबे समय से समस्या बनी हुई थी। इसका कारण पुरानी पेयजल लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होना था। अब जन स्वास्थ्य विभाग ने उनके वार्ड में नई पेयजल लाइन भी डाल दी है। लेकिन जब लोगों ने मुख्य लाइन से अपने कनेक्शन जोड़े तो घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि उनके कनेक्शन के समीप ही दूषित पानी जमा है जो सप्लाई के पानी में मिक्स होकर घर पहुंच रहा है। इस बारे में पिछले एक सप्ताह में वो कई बार विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत करा चुके थे लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है और इसके चलते उन्होंने शनिवार को अपना रोष जाहिर किया। वहीं, मौके पर पहुंचे पार्षद विनोद वाल्मीकि ने लोगों के आक्रोश की सूचना जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दी। इसके बाद जेई मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों का पक्ष सुनकर उन्हें आश्वस्त किया। लोगों ने बताया कि उनके यहां पिछले एक सप्ताह से सीवर का पानी पेयजल सप्लाई में मिक्स होकर आ रहा है। यह पीने तो दूर नहाने व कपड़े धोने के लायक भी नहीं है। बदबूदार पानी आने से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण बस्ती में पेयजल संकट गहराया हुआ है। मजबूरी में लोग टैंकरों से पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग विभागीय अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद गंभीरता दिखाकर समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जेई ने उन्हें बताया कि नई लाइन डालते समय सीवर लाइन का पानी इसमें चला गया था और वो ही सप्लाई के पानी में मिक्स होकर पहुंच रहा है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

- पहले भी घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति होती थी । नई लाइन से भी आपूर्ति के समय पानी के बर्तनों में ही नहीं पूरे घर में दुर्गंध फैल जाती है। दूषित माहौल में रहने से बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। - भूला देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके चलते लोगों में रोष पनप रहा है। - रजनी
घरों में लगे नलों में सीवर मिक्स पानी आता है। विभाग स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के दावे तो करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इस समस्या
का समाधान जल्द करना चाहिए। - राजकुमारी
पेयजल सप्लाई में जो पानी आ रहा है वो प्रयोग लायक नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। वार्ड के लोग लंबे समय से पेयजल के लिए परेशान हैं। - कविता देवी
वार्ड 11 में पेयजल सप्लाई में दूषित पानी पहुंचने की शिकायत हमें मिली है। नई लाइन डालते समय सीवर का पानी इसमें चला गया था जो सप्लाई में मिक्स होकर घरों में पहुंच रहा है। हमने अभी नई लाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की है। जल्द से जल्द समस्या का हम समाधान करवा देंगे।

मनोज रोहिल्ला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
मैंने सोमवार सुबह ही मामले की सूचना जेई को दे दी थी। उन्होंने मौके पर आकर लोगों को आश्वस्त कर शांत करवा दिया। जेई ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। - विनोद वाल्मीकि, पार्षद, वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed