फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली कर्मचारियों ने मांगों के लिए किया रोष प्रदर्शन

बिजली कर्मचारियों ने मांगों के लिए किया रोष प्रदर्शन

Sat, 23 Feb 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने मांगों के लिए किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्थानीय बिजली निगम मंडल कार्यालय परिसर में बिजली कर्मचारियों ने मांगें पूरी करवाने के लिए रोष प्रदर्शन किया। सर्कल सचिव राकेश शर्मा ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान कर्मियों ने नारेबाजी भी की।
यूनिट प्रधान दलबीर दहिया ने लिपिकीय सीटों पर कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में भेजने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गत दो जनवरी को मुख्य अभियंता हिसार के साथ कर्मियों की बैठक हुई थी उस समय निर्णय लिया गया था कि 31 जनवरी के बाद तकनीकी कर्मचारियों से ऑफिस वर्क नहीं करवाया जाएगा। सभी तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में भेजा जाएगा लेकिन आज तक तकनीकी कर्मचारी लिपिकीय काम ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान ओमबीर कालेहर ने डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों को हर माह की सात तारीख तक उनका वेतन बैंक खातों में भिजवाने की मांग की।
सर्कल सचिव राकेश शर्मा ने डीसी रेट पर कार्यरत कर्मियों के ईपीएफ घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करवा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ जिला संयोजक राजकुमार घिकाड़ा ने बिजली कर्मियों की मांगों को पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर नरेंद्र, मंजीत, हंस गुडाना, धर्मपाल, राजेश, दलबीर, ढिल्लू, आजाद यादव, जसवीर, पवन कुमार, प्रवीन कुमार, रामचंद्र, भूपेंद्र, प्रीतम, संजय आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed