{"_id":"5c704ba3bdec227368422d7d","slug":"91550863267-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक बाढ़सा में एम्स की नहीं लगेगी आखिरी ईंट, तब तक चलेगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक बाढ़सा में एम्स की नहीं लगेगी आखिरी ईंट, तब तक चलेगी लड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। बादली के बाढ़सा गांव से एम्स-टू को शिफ्ट करने की बात कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विधानसभा सत्र के दौरान 21 फरवरी को कही है, उसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेसी जहां एक तरफ सरकार द्वारा मनेठी में बनाए जाने वाले एम्स की घोषणा का स्वागत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनका कहना है कि यह सरकार की गलत मंशा को दर्शाता है और बाढ़सा से एम्स शिफ्ट नहीं होना चाहिए। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा को एम्स बाढ़सा से मनेठी शिफ्ट न करके बल्कि वहां भी दूसरे एम्स का निर्माण कराना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि बाढ़सा में लगभग 300 एकड़ में 10 हजार करोड़ की लागत से एम्स का निर्माण होना था और यह कांग्रेस के शासन में उन्होंने पास कराया था। इसके साथ ही यहां पर 10 संस्थाएं भी बननी थी। इसका शिलान्यास भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। इस इलाके के बारे में कृषि मंत्री को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़सा में एम्स की आखिरी ईंट नहीं लगेगी, तब तक वे इसकी लड़ाई लड़ेंगे।
सरकार की मंशा गलत : तंवर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि बाढ़सा से एम्स किसी भी सूरत में शिफ्ट नहीं होना चाहिए। बल्कि सरकार को रेवाड़ी में भी एम्स बनाना चाहिए। बाढ़सा से एम्स को शिफ्ट करना बेहद गलत है। यह सरकार की गलत मंशा को दर्शाता है। जनता अब भाजपा से जल्दी छुटकारा चाहती है।
बादली के लोगों के लिए दुर्भाग्य : शर्मा
बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ बादली के विधायक और प्रदेश के कृषि मंत्री होते हुए भी यहां से एम्स को शिफ्ट करा दिया है यह बादली के लोगों का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। शर्मा ने कहा कि भाजपा भले ही मनेठी में एम्स का निर्माण कराए, लेकिन इसे यहां से शिफ्ट करना बादली के लोगों के लिए धोखा है। जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
जनता के साथ धोखा कर रही है भाजपा : जयहिंद
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए चुनावों के दौरान घोषणा की थी कि प्रदेश के हर जिले में पीजीआई बनाया जाएगा, लेकिन सरकार बाढ़सा से एम्स को शिफ्ट करके लोगों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या सरकार के पास पैसों की कमी है। उन्होंने कहा कि बाढ़सा और मनेठी दोनों जगह एम्स बनना चाहिए।
कांग्रेसियों को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं : कौशिक
बहादुरगढ़ से भाजपा के विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेसी मनेठी में बनने वाले एम्स का विरोध कर रहे हैं। जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मनेठी में एम्स को बनाए जाने की कार्रवाई तेज कर दी है। बाढ़सा में भारत का सबसे बड़ा कैंसर इंस्टीट्यूट है। कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह तो केवल राजनीति कर रहे हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है वह केवल जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं।