फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   %अंडरपास जल्दी बनवाओ, अंकल जी हमें सुरक्षा दिलाओ%

%अंडरपास जल्दी बनवाओ, अंकल जी हमें सुरक्षा दिलाओ%

Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
%अंडरपास जल्दी बनवाओ, अंकल जी हमें सुरक्षा दिलाओ%
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सी-34 फाटक पर बनने वाले अंडरपास निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। इससे गांधी नगर के लोग काफी खफा हैं। शनिवार को स्कूल ड्रेस में पहुंचे स्कूली बच्चों ने स्टेशन अधीक्षक को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने जल्द अंडरपास निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। बता दें कि विधायक इसे लेकर 16 दिसंबर से आंदोलन शुरू करने क एलान पहले ही कर चुके हैं। अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने पहुंचे बच्चों ने अंडरपास जल्दी बनवाओ, अंकल जी हमें सुरक्षा दिलाओ के नारे भी लगाए।
रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे बच्चों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उन्हें स्कूल में जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करनी पड़ती है। करीब पांच साल पहले की बंद की गई सीसीआई फाटक से गुजरते समय उन्हें खड़ी ट्रेनों के नीचे से गुजरना पड़ता है। रेलवे सहित प्रदेश सरकार भी अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे चुकी है लेकिन बार-बार आश्वासन देने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस मांग पर विधायक पहले ही आंदोलन कर चुके हैं और उनके आमरण अनशन करने पर ही सरकार ने जल्द अंडरपास निर्माण कराने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया था। इसे काफी समय बीत चुका है लेकिन अब तक अंडरपास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने यह ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन बच्चों को दिया।
विज्ञापन

विधायक दे चुके हैं कड़े कदम उठाने की चेतावनी
अंडरपास निर्माण कार्य शुरू न होने पर गांधी नगर के लोग भी विधायक राजदीप फौगाट की मौजूदगी में रेलवे और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। गत माह हुई बैठक में अधिकारियों ने काम शुरू कराने का आश्वासन दिया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। इस ढिलाई पर विधायक राजदीप फौगाट व गांधी नगर के लोग 16 दिसंबर को कड़े कदम उठाने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed