फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोहद टोल पर कार चालक से आईजी की फोटो लगा हरियाणा पुलिस का फर्जी आई कार्ड बरामद

रोहद टोल पर कार चालक से आईजी की फोटो लगा हरियाणा पुलिस का फर्जी आई कार्ड बरामद

Sat, 08 Dec 2018 02:23 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
रोहद टोल पर कार चालक से आईजी की फोटो लगा हरियाणा पुलिस का फर्जी आई कार्ड बरामद

विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद टोल प्लाजा पर सुरक्षा कर्मियों ने एक शख्स से आईजी रोहतक की फोटो लगा हरियाणा पुलिस का फर्जी आईकार्ड बरामद किया है। इस फर्जी आईकार्ड के जरिये शातिर युवक टोल पार करना चाह रहा था। सुरक्षा अधिकारी ने चालाकी पकड़ी तो शातिर युवक गाड़ी मोड़कर वापस दिल्ली की ओर भाग गया। टोल अधिकारियों ने इस संबंध में आसौदा थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना बुधवार की सुबह की है। सुबह दस बजकर 20 मिनट पर बहादुरगढ़ की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार टोल की लाइन नंबर-3 पर आई। टोल बूथ पर जब कर्मी ने पर्ची कटाने के लिए कहा तो कार में सवार युवक ने हरियाणा पुलिस का आई कार्ड दिखा दिया। व्यक्ति के चेहरे से कार्ड मैच नहीं हुआ तो टोल कर्मी ने अन्य साथी कर्मियों को बुलाया। टोल के सुरक्षा अधिकारी भी वहां पहुंच गए। शक के आधार पर सुरक्षा अधिकारी ने जांच-पड़ताल शुरू की। आई कार्ड इंस्पेक्टर रैंक का था और नाम जोगेंद्र, यूनिट गुरुग्राम लिखा था। फोटो में अधिकारी के बैज देखकर सुरक्षा अधिकारी का माथा ठनका, कार्ड पर जो फोटो आईजी रोहतक संदीप खिरवार का था। इसके बाद मौके पर अन्य टोल अधिकारी भी पहुंच गए। इन्होंने संदिग्ध कार चालक से पूछताछ शुरू की तो वह गाड़ी मोड़कर वापस दिल्ली की तरफ फरार हो गया। टोल के अधिकारियों ने आरोपी का पीछा तो नहीं किया, लेकिन आसौदा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई, लेकिन शातिर युवक भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


होती रहती हैं ऐसी घटना
रोहद टोल पर इस तरह की घटना नई नहीं है। फर्जी कार्ड के जरिये टोल से निकलने का रोजाना एक-दो केस हो जाता है। पिछले करीब दो साल में यहां एक हजार से अधिक फर्जी कार्ड पकड़े जा चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ महीने पहले आसपास के ग्रामीणों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाने के बाद घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दे दी शिकायत : मैनेजर
शख्स आईजी की फोटो लगा फर्जी कार्ड दिखाकर मुफ्त में टोल क्रास करना चाह रहा था। चालाकी पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ की गई तो वह भाग गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस को करनी है।

-बिजेंद्र तिवारी, मैनेजर, रोहद टोल

की जा रही है जांच : एसएचओ
टोल मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। कार्ड किसका है और आरोपी कौन था, यह पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-सूरजभान सिंह
एसएचओ, आसौदा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed