{"_id":"5ae776534f1c1b63098b7532","slug":"91525118547-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन फास्टेस्ट स्केटर-2018 में तीसरे स्थान पर रही ईसरहेड़ी की लक्षिता मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन फास्टेस्ट स्केटर-2018 में तीसरे स्थान पर रही ईसरहेड़ी की लक्षिता मान
Updated Tue, 01 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
दिल्ली-हरियाणा सीमा पर बसे बहादुरगढ़ के गांव ईसरहेड़ी की बेटी ने इंडियन फास्टेस्ट-2018 में तीसरा स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लक्षिता बहादुरगढ़ के नूना माजरा में स्थित स्कोलर्स ग्लोबल स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। लक्षिता का लक्ष्य 2020 में ओलंपिक में भाग लेकर अपने देश के लिए गोल्ड जीतना है।
लक्षिता के पिता रविंद्र मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र के पुणे शहर में आयोजित हुई। इसमें लक्षिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि लक्षिता ने सबसे पहले हिसार में हुई प्रतियोगिता में भाग लिया था। लक्षिता पिछले डेढ़ साल से इस खेल में अपना भाग्य आजमा रही है। खिलाड़ी लक्षिता ने मध्य प्रदेश, गोवा, थाईलैंड में भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल जीत चुकी है।
लक्षिता ने वर्ष 2017 में 13 से 17 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के नरगिस पुर में हुई प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें वह द्वितीय स्थान पर रही थी। यहां से उसका चयन गोवा में आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता वर्ष 2018 में तीन-आठ जनवरी तक हुई। यहां भी लक्षिता को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इसके बाद लक्षिता ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित हुई एथलीट रेस में भाग लिया। इसमें उसने 200 मीटर रेस में सिल्वर और 400 मीटर में ब्रांज मेडल अपने नाम किया। अब 26 से 30 अपै्रल तक पूणा में हुई इंडियन फास्टेस्ट स्केटर-2018 में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लक्षिता के पिता रविंद्र मान ने बताया कि अब लक्षिता अगले महीने 25 से 31 तक गोवा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। लक्षिता का लक्ष्य 2020 में ओलंपिक में भाग लेना है। इसके लिए वह भरसक प्रयास कर रही है। लक्षिता का कहना है कि यदि उसे यह मौका मिला तो वह जरूर देश के लिए पदक जीतेगी और देश का नाम रोशन करेगी। लक्षिता पिछले डेढ़ वर्ष से इस खेल में अपना कॅरियर तलाश रही है। फिलहाल वह बहादुरगढ़ के स्कोलर्स ग्लोबल स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसके कोच कैलाश चंद्र है। पिता रविंद्र मान ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। जबकि मां प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। लक्षिता की मां ने बताया कि उसकी उम्र 12 वर्ष है, लेकिन वह 16 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों से तेज स्केटिंग करती है।