फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गुलिया खाप प्रधान के मामले ने पकड़ा तूल

गुलिया खाप प्रधान के मामले ने पकड़ा तूल

Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गुलिया खाप प्रधान के मामले ने पकड़ा तूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
क्षेत्र में गुलिया खाप की एकजुटता का मामला सिरे नहीं चढ़ पा रहा। खाप में फिलहाल दो अध्यक्ष हैं। दोनों में से एक को प्रधान बनाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। दोनों गुटों में से किसी एक व्यक्ति को गुलिया खाप का अध्यक्ष बनाने के लिए 29 अप्रैल को गांव सुहरा में बैठक बुलाई गई थी। बैठक से पहले सोंधी गांव में शुक्रवार को खाप के लोगों ने सुनील जहांगीरपुर को प्रधान चुन दिया। ऐसे में खाप की एकजुटता का सपना सिरे चढ़ता नजर नहीं आ रहा। हालांकि अभी खाप की 29 अप्रैल की भी बैठक होनी है, जिसमें कोई भी फैसला लिया जा सकता है।
शुक्रवार को सोंधी में हुई पंचायत में जिला पार्षद मामन बादली, रणबीर बादली, महावीर पेलपा, अमित, जगदीश व जितेंद्र शामिल थे। जबकि सुनील को प्रधान घोषित करने का विरोध करने वाले ग्रुप में नरेशपाल के अलावा जगदीश निमाना, अजीत ठेकेदार, विनोद बादली, जय सिंह किलोई, रामफल सुहरा, महेंद्र दरियापुर, अमित बादली, राम कंवार नंबरदार, करतार बामड़ोला व सतनारायण खेड़ी जट्ट शामिल हैं। विरोधी गुट से नरेशपाल का तर्क है कि 29 अप्रैल को सुहरा गांव में पंचायत के लिए पहले ही चिट्ठी जारी की जा चुकी थी, तो 29 की पंचायत से पहले ही सोंधी में गुलिया की बैठक करने का कोई औचित्य नहीं था।
विज्ञापन

अब देखना यह है कि सुहरा गांव में होने वाली महापंचायत में खाप की एकजुटता के लिए किए जा रहे प्रयास कहां तक सफल हो पाते हैं। बता दें कि वर्तमान समय में गुलिया खाप में दो अध्यक्ष हैं। एक नरेशपाल बादली तो दूसरे सुनील जहांगीरपुर हैं। पंद्रह दिन नरेशपाल की ओर से बादली में पंचायत की गई थी, जिसमें खाप को एकजुट रखने के लिए एक प्रधान रखने के लिए विस्तार से चर्चा हुई थी। इसके लिए बादली की चौपाल में ही फैसला लिया गया कि सुहरा गांव में 29 अप्रैल को महापंचायत होगी, जिसमें खाप को एकजुट किया जाएगा। अब देखना ये है कि खाप की एकजुटता के प्रयास कितने सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed