फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नप के चार अधिकारियों को किया चार्जशीट

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नप के चार अधिकारियों को किया चार्जशीट

Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नप के चार अधिकारियों को किया चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से बहादुरगढ़ नगर परिषद के चार अधिकारियों को कर्मचारी सेवा नियम के तहत चार्जशीट किया गया है। इनमें नप के सचिव मुकेश कुमार व दोनों परिषद अभियंता (एमई) और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी शामिल हैं। विभाग की ओर से उपायुक्त को भेजे पत्र में परिषद अभियंताओं का नाम स्पष्ट नहीं है। ऐसे में दो एमई कौन-कौन हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्र बताते हैं कि डेपुटेशन पर चल रहे एक एमई के खिलाफ उसके मूल विभाग को भी उसे चार्जशीट करने की सिफारिश भेजी गई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर एसआई को किया चार्जशीट
दरअसल, शहर में सफाई व्यवस्था पर सरकार द्वारा एक करोड़ की राशि खर्च की जा रही है लेकिन अधिकारियों की वजह से पूरा शहर अब भी गंदगी के ढेर पर ही बैठा है। इसकी शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को मिल रही हैं। जनवरी माह में सफाई अभियान भी चलाया गया था। वर्ष 2017 के अंत से लेकर सफाई अभियान के दौरान सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को लिखा गया था। इसी के चलते शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सतपाल सैनी को चार्जशीट किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद सचिव मुकेश कुमार अक्सर काम में लापरवाही बरतते थे। हर बार बैठक में अधिकारियों की ओर से सचिव मुकेश कुमार के प्रति काम न करने की शिकायत रहती थी। साथ ही नप सचिव व दोनों एमई की ओर से भी सीएम अनाउंसमेंट की प्रगति रिपोर्ट अपडेट नहीं की जा रही थी। नगर परिषद के आम कार्यों व सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों में बरती गई लापरवाही के कारण एसडीएम व उपायुक्त की ओर से की गई अनुशंसा पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सचिव मुकेश कुमार व दोनों एमई को चार्जशीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों में खलबली
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इन अधिकारियों को चार्जशीट करके एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त के मार्फत नप कार्यालय से रिकॉर्ड अनुसार चार्जशीट का प्रारूप तलब किया है। सचिव मुकेश कुमार व सतपाल सैनी का नाम स्पष्ट है, मगर दो एमई का नाम पत्र में स्पष्ट न होने की वजह से उनमें एक-दूसरे का नाम भेजने के लिए सिफारिशों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि उपायुक्त और एसडीएम की ओर से भेजी गई फाइल में नाम हैं, लेकिन विभाग के इस पत्र में नाम न आने की वजह से तत्कालीन एमई रमेश शर्मा व भारत भूषण शर्मा इन दोनों में किस एमई को चार्जशीट किया गया है यह अभी संशय है।


एसडीएम कार्यालय में फाइल : अपूर्व
नप के कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी ने बताया कि अधिकारियों के चार्जशीट होने संबंधी पत्र उनके कार्यालय में आया है। मैं अभी बाहर हूं। इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति वाली फाइल एसडीएम कार्यालय में है। इसलिए एसडीएम ही बता सकते हैं कि कौन-कौन से अधिकारी चार्जशीट किए गए हैं।
सचिव, दो अभियंता और सफाई निरीक्षक को किया चार्जशीट: एसडीएम
एसडीएम जगनिवास ने बताया कि सचिव मुकेश कुमार, सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी को चार्जशीट किया गया है। साथ ही दो एमई को भी चार्जशीट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed