{"_id":"5a22fa174f1c1bc9678bf9ae","slug":"91512241687-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन भी खुले रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन भी खुले रहे निजी स्कूल
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी के दिन भी खुले रहे निजी स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सरकार और शिक्षा विभाग के सरकारी छुट्टी के दिन प्राइवेट स्कूल बंद रखने के निर्देशों के बावजूद जिले में शनिवार को राजपत्रित अवकाश के दिन अधिकतर निजी स्कूल खुले रहे। दो नवंबर को सरकार की तरफ से इस संबंध में सभी डीसी और डीईओ को इस आशय का पत्र जारी किया जा चुका है।
सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ से दो नवंबर को निर्देश जारी किए गए थे कि सरकारी अवकाश के दिन सभी प्राइवेट स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। सरकार के ऐसे निर्देश हैं कि जो भी स्कूल संचालक इन निर्देशों की पालना नहीं करेगा उस स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस संबंध में सरकार की तरफ से सभी डीईओ और डीसी को पत्र जारी हो चुके हैं।
इन निर्देशों के बावजूद शनिवार को ईद-उल जुहा पर्व पर सार्वजनिक अवकाश होने पर भी जिले में अधिकतर निजी स्कूल खुले रहे। सुबह और शाम छुट्टी के समय बाजारों और गांवों की सड़कों पर निजी स्कूलों की बसें दौड़ती देखी गई। स्कूलों के खुले रहने पर शिक्षा विभाग अधिकारियों की सख्ती भी कहीं नजर नहीं आई। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश फौगाट ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एक ग्रामीण निजी स्कूल बस से छात्रों को स्कूल जाते उन्होंने देखा था इसी बीच उन्होंने उक्त स्कूल संचालक को फोन कर उसी समय अवकाश करने संबंधी निर्देश दे दिए थे।
विज्ञापन
बीईओ प्रकाश फौगाट ने बताया कि बीईओ कार्यालय की तरफ से निजी स्कूल संचालकों को इन निर्देशों की पालना करने के लिए ईमेल भी भेजा जा चुका है। मीटिंग भी बुलाकर इस बारे में स्पष्ट हिदायतें दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अगर भविष्य में कोई स्कूल विभागीय निर्देशों का पालन करता नहीं मिला तो उस स्कूल की रिपोर्ट बनाकर डीईओ को भेज दी जाएगी। इस बारे में सख्त कदम उठाया जाएगा।
==
प्रशासन ने संबंधित शिक्षा विभाग के बीईओ को छुट्टी के दिन इन स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। जो भी निजी स्कूल सरकारी छुट्टी के दिन खुला मिला उसके खिलाफ अनुशासनात्मक एवं विभागीय सख्त कार्रवाई की जाएगी। - एसडीएम, ओमप्रकाश देवराला
कोट
सरकारी अवकाश के दिन जो भी स्कूल खुला मिला उसकी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई करने के लिए भेज दी जाएगी। - बीईओ, प्रकाश फौगाट