{"_id":"59a721384f1c1b12278b490f","slug":"91504125240-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
चरखी दादरी।
मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर आर्यन कोचिंग सेंटर द्वारा गांव भैरवी में संचालित स्पोर्टस एंड डिफेंस एकेडमी परिसर में अनेक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता मुख्य संचालक रविंद्र बादल ने की। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है और इस खेल में मेजर ध्यानचंद को महारत हासिल थी। आज भी विश्व के अनेक देशों में उन्हें सम्मान प्राप्त है। उन्होंने छह बार लगातार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस दौरान दौड़ सहित, लांग जंप, हाई जंप, बाधा दौड़ आदि अनेक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस अवसर पर कोच कपूर सिंह, सहायक कोच संजय, श्रीभगवान, रविंद्र चरखी, प्रवेश, विकास शीशवाला, नरेंद्र, अजय सासरौली, हेमलता, अनिता, सीमा, संदीप, पवन आदि उपस्थित थे।