फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   90 play schools were running without registration in the district, the department sent notice

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे 90 प्ले स्कूल, विभाग ने भेजा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
90 play schools were running without registration in the district, the department sent notice
झज्जर। जिले में प्ले स्कूल बिना रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की नाक के नीचे यह काम जारी है। अब विभाग की तरफ से इन प्ले स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं ताकि वह रजिस्ट्रेशन करवा लें।
विज्ञापन

जिले में लगभग 100 प्ले स्कूल चल रहे हैं। इसमें अधिकतर ने महिला एवं बाल विकास विभाग से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हुआ है जबकि नियमों के अनुसार अब प्ले स्कूल चलाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर विभाग की तरफ से लगभग 90 प्ले स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं ताकि वह रजिस्ट्रेशन करवा सके। उसके बावजूद प्ले स्कूल संचालक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उसके बावजूद धड़ल्ले से प्ले स्कूलों का संचालन जारी है। इनमें से अधिकतर प्ले स्कूल नियमों को ही पूरा नहीं करते। इसके चलते वह रजिस्ट्रेशन करवाने से डरते नजर आ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से कई बार इन प्ले स्कूलों को रजिस्ट्रेशन करवाने के आदेश दिए गए हैं। उसके बावजूद यह रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़, झज्जर में सबसे ज्यादा प्ले स्कूल
जिले में लगभग 100 के आसपास प्ले स्कूल हैं। इसमें बहादुरगढ़ और झज्जर में सबसे ज्यादा प्ले स्कूल संचालित हो रहे हैं। अकेले डीघल गांव में ही 9 प्ले स्कूल चल रहे हैं। इसके अलावा मातनहेल ब्लाक में 15 प्ले स्कूल चल रहे हैं। इसी प्रकार से झज्जर ब्लाक में 23 प्ले स्कूल संचालित हैं। साल्हावास ब्लाक में 6 प्ले स्कूल चल रहे हैं। इसके अलावा बहादुरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में 22 और बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में 19 प्ले स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed