फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   9 dengue patients found, reports from other districts

डेंगू के मिले नौ मरीज, दूसरे जिलों से हुए रिपोर्ट

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
9 dengue patients found, reports from other districts
झज्जर। डेंगू के मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। चाहे वह जिले में जांच के दौरान पाए गए हो या फिर दूसरे जिलों से डेंगू के मरीज रिपोर्ट हुए हों। शुक्रवार को दूसरे जिलों से स्वास्थ्य विभाग के पास 9 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। अब तक विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 236 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं डेंगू की जांच के लिए दो तरह की प्लेटलेट्स की किट हैं। इनमें एसडीपी किट्स की कमी है जो गंभीर मरीजों के लिए प्रयोग होती है। जबकि सामान्य डेंगू के मरीजों के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली आरडीपी किट की कमी नहीं है। जिले में एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। जिले में करीब 60 सैंपलों की जांच बाकी है। इन दिनों जिले भर के निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम व नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित पाए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से बुखार के सभी मरीजों की स्लाइड बनाई जा रही हैं। जिन मरीजों को डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं तो उनके सैंपल लेकर जांच की जा रही है। प्राइवेट अस्पतालों से भी डेंगू के मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी से प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयां डाली जा रही है और आमजन को भी जलभराव को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग का कार्य भी शुरू करवाया हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है। अब ठंड शुरू होने के बाद मरीजों में कमी आ रही है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए पूरी तरह सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ सरीता गोरी, उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed