फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक लाख की लूट के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

एक लाख की लूट के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Sat, 16 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
एक लाख की लूट के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। मुंडाखेड़ा में तीन दिन पहले हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जबकि अभी तक आरोपियों की पहचान भी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी अशोक दहिया का कहना है कि पुलिस की अलग-अलग टीमेेेें लुटेरों की तलाश में लगी है। लुटेरों के पास हथियार भी बताया गया है और गाड़ी में सवार थे। ऐसे में क्षेत्र सुरक्षित नहीं है और भविष्य में भी घटनाओं का भय बना है। इससे पहले क्षेत्र में गाड़ी छिनने की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बता दें कि 12 फरवरी को 11 बजे मुंडाखेड़ा गांव की पार्वती अपने भतीजे गौतम के साथ बादली में बैंक से पैसे निकलवाने आई थी। जब चाची भतीजा पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल से गांव की ओर जा रहे थे तो लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना गांव से कुछ ही दूरी पर हुई। पार्वती के अनुसार लूटेरों ने गाड़ी को मोटरसाइकिल के आगे लगा दिया और पिस्तौल के बल पर एक लाख रुपये छीन लिए थे। फिलहाल थाना प्रभारी अशोक दहिया का कहना है कि लुटेरों की तलाश में सीआईए टीम के साथ-साथ कई टीम काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed