फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 का झज्जर में हुआ आगाज

36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 का झज्जर में हुआ आगाज

Sat, 22 Dec 2018 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 का झज्जर में हुआ आगाज

विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश की 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 का शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान झज्जर में आगाज हो गया। पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री डॉ. बालियान ने मुख्य अतिथि के तौर पर तीन दिन चलने वाले आयोजन का शुभारंभ किया। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में यह आयोजन 23 दिसंबर तक चलेगा।
डॉ. संजीव बालियान ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा के किसान, पशुपालक व भैंस-झोटों का देश में कोई मुकाबला नहीं है। पशुधन के प्रति जो भावना हरियाणा के लोगों में मिलती है उसकी कोई मिसाल नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पशुधन प्रदर्शनी जैसा शानदार आयोजन भी किसी अन्य राज्य में नहीं होता। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों की भलाई के लिए जितने भी काम हुए हैं उन सबमें उनका योगदान रहा है।
विज्ञापन


दूध उत्पादन का इंजन बनकर देश का परिदृश्य बदलेगा हरियाणा : धनखड़
कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी को देश में दूध उत्पादन के क्षेत्र में हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का रास्ता बताया है। अपने पशुओं के दूध देने की क्षमता में बढ़ोत्तरी कर हरियाणा देश के लिए इंजन का काम करेगा और राष्ट्रीय स्तर पर दुग्ध उत्पादन का परिदृश्य बदल देगा। उन्होंने यह बात शुक्रवार को झज्जर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य पशुधन प्रदर्शनी को हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ पशुओं की गैलेक्सी की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसा पशुधन हर गांव व हर जिला में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस समय 36 लाख पशु जिनमें 21 लाख भैंस व 15 लाख गाय हैं। जिनका दूध देने का औसत प्रति पशु 6.800 किलोग्राम है। इस औसत को हम 10 किलोग्राम प्रति पशु तक लेकर जाएंगे। यह प्रदर्शनी सर्वश्रेष्ठ पशुधन पालकों के अनुभव को समर्पित है। उन्होंने राज्य पशुधन प्रदर्शनी में आने वाले पशुपालकों से घर की महिलाओं को भी लाने का निमंत्रण दिया। पशुपालन के कार्य में महिलाएं अधिक समर्पित रहती हैं। महिलाएं इस मेले से पशुपालन का एक अच्छा अनुभव लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि पशुधन से हरियाणा के लोगों को पुराना लगाव रहा है इस लगाव को अब ताकत में बदलना होगा तभी हम दूध उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बना सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक नरेश कौशिक, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुनील कुमार गुलाटी, महानिदेशक हरदीप सिंह, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश, एमडी वीरेंद्र अंतिल, हरियाणा किसान आयोग के चेयरमैन रमेश यादव, हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, लाला लाजपत राय पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. गुरुदयाल सिंह, एचएलडीबी के वाइस चेयरमैन समेर सिंह गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed