{"_id":"5c1d4ff6bdec2256d6424842","slug":"81545424886-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में आया था टिटौली का श्रीभगवान, बुलेट पर लौटा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में आया था टिटौली का श्रीभगवान, बुलेट पर लौटा घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। उसे नहीं पता था कि उसकी किस्मत यूं रंग लाएगी। रोडवेज बस से पशु मेले में आया रोहतक के टिटौली गांव निवासी श्रीभगवान को लकी ड्रा में बुलेट बाइक का तोहफा मिला। बुलेट बाइक पाकर उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 के पहले ही दिन शुक्रवार को तीन पशुपालकों को इनाम में बुलेट मोटरसाइकिल, मिल्किंग मशीन व पशुओं के लिए पांच गद्दों का सेट मिला।
राज्य पशुधन प्रदर्शनी के पहले दिन रोहतक जिला के गांव टिटौली के किसान श्रीभगवान पुत्र ओमप्रकाश का लकी ड्रा में पहला इनाम बुलेट मोटरसाइकिल निकला। इनाम में बुलेट पाकर खुशी से रोमांचित हुए श्रीभगवान ने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसकी किस्मत यूं चमक जाएगी। वहीं दूसरे इनाम में रोहतक जिला के ही गांव लाखन माजरा गांव निवासी राजबीर पुत्र मुंशीराम की स्वचालित मिल्किंग मशीन निकली। जबकि तीसरे इनाम के लिए झज्जर जिला के गांव लुहारी से आए मदन सिंह पुत्र रिछपाल को पशुओं के लिए पांच गद्दों का सेट मिला। प्रदर्शनी में आने वाले किसानों की पंजीकरण स्लिप का लकी ड्रा निकाल कर यह इनाम सभी तीन दिन दिया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री संजीव बालियान व हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यक्रम के मुख्य मंच से पहले दिन दर्शकों के सामने यह ड्रा निकाला। इनामी योजना को लेकर प्रदर्शनी में आए पशुपालकों में जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिला।
विज्ञापन
स्वावलंबी बनाने वाली सुनील लोहचब को मिला सम्मान
36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 के पहले दिन के कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक महिलाओं को दुग्ध उत्पादन के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला सहकार सुनील लोहचब को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री संजीव बालियान व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यक्रम के मुख्य मंच से सुनील लोहचब को प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सुनील लोहचब ने बताया कि दुग्ध उत्पादक संघ के माध्यम से वे प्रतिदिन दो टन दूध की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आपूर्ति कर रही हैं। उनकी संस्था से करीब 10 हजार महिलाएं जुड़ी है।