फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएम के आदेशानुसार अक्तूबर माह के अंत तक पानी निकासी सुनिश्चित करें अधिकारी: उपायुक्त

सीएम के आदेशानुसार अक्तूबर माह के अंत तक पानी निकासी सुनिश्चित करें अधिकारी: उपायुक्त

Sat, 13 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
सीएम के आदेशानुसार अक्तूबर माह के अंत तक पानी निकासी सुनिश्चित करें अधिकारी: उपायुक्त
चरखी दादरी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि पानी निकासी के कार्य में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी आदेश हैं कि अक्तूबर माह की समाप्ति तक पानी निकासी का काम पूरा हो जाना चाहिए जिससे कि रबी की बिजाई हो सके। कैंप ऑफिस में जलनिकासी के कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जलभराव की समस्या से गांवों और शहर के नागरिकों को शीघ्र राहत दिलवाई जाए। मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश हैं कि अक्तूबर माह के बाद कहीं भी जलभराव की स्थिति दिखाई नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए सिंचाई विभाग की मेकेनिकल और नहरी डिवीजन मिलकर प्रयास करें और अतिरिक्त मशीनरी लगाकर पानी को निकाला जाए। उन्होंने कहा कि बौंद मेकेनिकल डिवीजन के अधिकारी बार-बार मौके का निरीक्षण करें। गांवों में किसी वजह से जल निकासी के काम में बाधा आ रही है तो इसकी सूचना जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी या एसडीएम को दें। सिंचाई विभाग के प्रयास कहीं भी कमजोर नहीं दिखाई देने चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में ट्रैक्टर, मोटरें व पंप लगाकर पानी को बाहर निकाला जाए और गांवों की कमेटियां व नहरी अधिकारी इस कार्य पर निगरानी रखें। इन कमेटियों में गांव के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम सचिव, नंबरदार व अन्य मौजिज व्यक्तियों को शामिल किया जाए। उन्होंने शहर में जलभराव वाली जगहों पर नगर परिषद को फॉगिंग करवाने और उनमें डीजल या तेल डालने के आदेश दिए ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने कहा कि जलभराव वाले अधिकांश गांवों की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, फिर भी अभी और काम करने की जरूरत है। खासतौर से गांव रणकौली, मालपोस, बौंद कलां, रणकौली, इमलोटा आदि में युद्घस्तर पर काम करना होगा। बौंद मेकेनिकल डिवीजन के एसडीओ वेदपाल सांगवान ने बताया कि 20 पंप और आज लगा दिए जाएंगे। नहरी मंडल के कार्यकारी अभियंता दिलीप सिंह ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि पानी निकासी का कार्य गंभीरता से किया जाएगा। बैठक में दादरी शहर में जलभराव के बारे में भी जानकारी ली गई।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजयपाल यादव ने बताया कि शहर के वार्ड 17 में अभी पानी भरा हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मंदीप सिंह ने बताया कि एसटीपी में दो मोटरें चल रही हैं। शहर का सारा पानी निकालने पर पूरा जोर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि गिरदावरी का कार्य जारी है। बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह ने बताया कि पानी निकासी के लिए दस फीडरों पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है तथा 81 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल, एसडीओ वेदप्रकाश, प्रवीन सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed